बरेली, फरवरी 4 -- बरेली। शहर में कई कॉन्वेंट स्कूलों ने होली के अगले दिन ही पेपर रख दिया है। इसे लेकर अभिभावक संघ ने आक्रोश जताया है। संघ के विरोध के बाद कुछ स्कूलों ने कार्यक्रम में बदलाव कर दिया। बाकियों को चेतावनी दी गई है। इस वर्ष 4 मार्च को होली का पर्व मनाया जाना है। अभिभावक संघ के अध्यक्ष अंकुर सक्सेना को सूचना मिली कि कुछ स्कूलों ने 5 मार्च को ही परीक्षा रख दी है। उन्होंने फेसबुक के माध्यम से विरोध जताया। स्कूल संचालकों को चेतावनी दी गई कि यदि परीक्षा नहीं हटाई गई तो संघ कड़ा एक्शन लेगा। अभिभावक संघ की चेतावनी के बाद कुछ स्कूलों ने अपने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...