सासाराम, फरवरी 28 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। फागुन फाग पिया संग खेलब... परदेश रह रहे पिया की याद में बहुरिया की दिल में पल रहा वह हृदयस्पर्शी ख्वाब इंटरनेट की दुनिया ने बदरंग कर दिया। फागुन में पिया मिलन की आस में राह तकती बहुरिया के कई सपने होते थे। होरी में परदेश रह रहे पति के घर लौटने के बाद की जो सुखद अनुभूति होती थी। वह आनंद डिजिटल जमाने में फीकी पड़ गयी है। कितना भावुक पल होता था, जब कोई परदेश से घर आता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...