गोरखपुर, मार्च 5 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र में होली के हुड़दंग में जमकर ईंट-पत्थर चले, जिसमें पांच लोगों का सिर फट गया और कई अन्य घायल हो गए। घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि एक घायल को परिजन निजी अस्पताल ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दो नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट व हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक,क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर एक में बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे होली खेलने के दौरान कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। शाहपुर क्षेत्र के छाया टॉकीज के पास रहने वाला अतुल चौहान अपने परिचित सूरज चौहान के घर होली खेलने आया था। इसी दौरान गांव के दूसरे...