औरंगाबाद, मार्च 5 -- ओबरा थाना क्षेत्र के एनएच-139 स्थित देवकली के समीप होली की शाम सड़क दुर्घटना में एक मछली व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार शाम की है। मृतक की पहचान बिशनपुर निवासी कृष्णा चौधरी के 35 वर्षीय पुत्र चंद्रदेव चौधरी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि होली के दिन चंद्रदेव चौधरी सरसौली रोड स्थित बाजार से मुर्गा खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान देवकली के पास वे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। उस समय सड़क पर सन्नाटा था। कुछ देर बाद लोगों की नजर गड्ढे में गिरे बाइक और युवक के शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। आशंका जताई जा रही है कि पीछे से आ रहे किसी अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार दी और चालक मौके से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.