कटिहार, मार्च 6 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड के रौनियां पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या नौ स्थित महारानी गांव में होली के दिन बुधवार की शाम करीब सात बजे आपसी विवाद में गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना में चुन्नु लोहरा के 24 वर्षीय पुत्र संतोष लोहरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष लोहरा और गांव के ही एक युवक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर विभाष साह ने संतोष लोहरा के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही संतोष लोहरा गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल संतोष लोहरा को तत्काल बरारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे कटिहार मेडिकल कॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.