गिरडीह, मार्च 6 -- गांडेय। गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के माथाडीह सिंहपुर गांव में बुधवार शाम किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। जिसमें दोनों पक्षों से कुल 6 लोग घायल हुए। घायलों में एक पक्ष से 31 वर्षीय उमेश साव, 35 वर्षीय नारायण साव, 25 वर्षीय जितेन्द्र साव, 60 वर्षीय बीरु साव है जबकि दूसरे पक्ष से 37 वर्षीय सुनील तिवारी और 22 वर्षीय कुलदीप तिवारी शामिल हैं। स्थानीय ग्रामीण विवाद को देखकर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने - बुझाने का काम शुरू किया। इसी क्रम में किसी ग्रामीण ने घटना की जानकारी अहिल्यापुर पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर अहिल्यापुर थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सामी दल - बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए गांडेय सीएचसी भेजा। गांडेय ...