सहरसा, मार्च 6 -- सलखुआ। कोकराहा गांव में होली की शाम दो पक्षों के बीच विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दो महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सहरसा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज जारी है। पीड़ित हरेराम महतो ने आरोप लगाया कि नशे में आए लोगों ने गाली-गलौज कर मारपीट की और घर में घुसकर जेवर व दो लाख रुपये नकद लूट लिए। कनरिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से मारपीट हुई है और आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.