कानपुर, मार्च 8 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। होली के बाद वापसी और परीक्षार्थियों के लोड का असर रविवार को भी सेंट्रल स्टेशन के हर प्लेटफॉर्म पर सुबह से देरशाम तक दिखा। शाम लगभग पांच बजे ट्रेन गोरखपुर से चलकर पनवेल जाने को जैसे ही रुकी तो पहले से खड़ी परीक्षार्थियों की भीड़ और जाने वाले यात्रियों का रेला जनरल से स्लीपर कूपों में टूट सा पड़ा। भीड़ देख आरपीएफ और जीआरपी जवानों ने लाइन लगवाई पर भीड़ इधर-उधर से जहां जगह सूझी वहीं से कूपे के अंदर पहुंच गई। रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि भीड़ के मद्देनजर सात नंबर से लेकर एक नंबर क्यूआरटी और रस्सा टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। इधर पुलों से आने वाली भीड़ को भी नियंत्रित करने के बाद उन्हें प्लेटफॉर्मों पर जाने देने को अनुमति दी जा रही थी। यह रेला सुबह से शाम तक रहा।शताब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.