फतेहपुर, मार्च 1 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र रसूलपुर सानी में 14 वर्षीय अंशु की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। मामले की पड़ताल में एक अहम तथ्य सामने आया है कि दोनों किशोरों के बीच हालिया कहासुनी होलिका दहन के लिए लकड़ी डालने के समय हुई थी। उस समय केवल हल्की बहस हुई थी, न तो कोई मारपीट हुई और न ही कोई बड़ा विवाद। लोगों का कहना है कि दोस्तों के बीच अक्सर छोटी मोटी नोकझोंक हो जाती है, जिसे लोग सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। इस घटना में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। किसी ने अंदाजा नहीं लगाया था कि मामूली कहासुनी इतनी भयावह घटना में बदल जाएगी। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब न तो गंभीर मारपीट हुई थी और न ही कोई पुरानी गहरी दुश्मनी थी, तो आखिर दोस्त कहे जाने वाले आरोपित ने किशोर अंशु की जान क्यों ले ली? क्या यह अचानक गुस्से का नतीजा था, या फिर मन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.