मुरादाबाद, मार्च 3 -- होली को लेकर नगर निगम द्वारा विशेष तैयारी की गई है। होली की राख को 24 घंटे के भीतर हटाने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर 35 टीम तैनात की गई हैं। अपर नगर आयुक्त स्तर के अफसरों के द्वारा व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जाएगी। महानगर में डेढ़ हजार से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया गया है। ज्यादातर होलिका दहन स्थल चौराहे पर होते हैं। राख पड़ी होने से ट्रैफिक जाम के भी हालात बन जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...