लखनऊ, फरवरी 28 -- लखनऊ। होली में ट्रेनों में उमड़ रही भीड़ के बीच टीटीई अपनी त्योहारी बनाने से नहीं चूक रहे हैं। भीड़ से बचने के लिए जनरल टिकट से लेकर स्लीपर में यात्रा करने वालों पर जुर्माना लगा कर टिकट तो बना रहे हैं, लेकिन निर्धारित धनराशि से अधिक ले रहे हैं। यात्रियों की ओर से इसकी शिकायत रेलवे के एक्स पर की जा रही है। अयोध्या से अलीगढ़ जा रहे यात्री प्रवेश पांडेय ने रेलवे के एक्स पर शिकायत की है। बताया कि जनरल टिकट लेकर वह स्लीपर में चढ़े। रास्ते में टीटीई ने टिकट जांच की और फाइन लगा कर टिकट बना दिया। फाइन के नाम पर उनसे 1000 रुपये लिए गए, जबकि उनके पास अयोध्या से अलीगढ़ तक के लिए जनरल का 195 रुपये का टिकट था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.