सिमडेगा, मार्च 6 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि।गुलजार गली मंदिर परिसर में सोमवार की रात होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। मौके मोहल्ले के सभी ने एक दुसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम में समाज के बुर्जुगो के पैर में भी गुलाल डालकर लोगों ने आर्शिवाद लिया। इसके बाद होली के गीतों में लोगों ने जमकर ठुमके लगाए और आनंद लिया। समारोह में लजीज व्यंजनों की भी व्यवस्था थी जिसका भी लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। मौके पर मिथलेश प्रसाद, पप्पु चौधरी, मनीष केशरी, घनश्याम केशरी, मानस, छोटु सहित कई लोग उपस्थित थे।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...