आजमगढ़, मार्च 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। होली की पूर्व संध्या पर मंगलवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में होली की हुड़दंग मची रही। रंगों में सराबोर होली की उमंग और मस्ती में चूर युवा गीतों की धुन पर थिरकते नजर आए। लोगों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए। होली की पूर्व संध्या पर मंगलवार की सुबह से ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में होली की मस्ती दिखी। इस दौरान यात्रियों पर भी रंगों की बौछार की जा रही थीं। इधर सिविल लाइंस, शहर के मुख्य चौक से लेकर हर मोहल्ले में बच्चों की टोली रंग भरी पिचकारी से आने-जाने वालों को रंगों से सराबोर कर रही थी। जोगीरा की टोली ढोल-ताशे के साथ दरवाजे-दरवाजे पहुंची। इस दौरान महिलाएं भी उनके ऊपर रंग फेंकती रहीं। जोगीरा टोली में शामिल युवा होली गीतों पर भांग और शराब की मस्ती में थिरक रहे थे। नगर के पुरानी सब्जी मंडी, पुरानी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.