होली की धूम : होलिका दहन में उमड़ा जनसैलाब
पूर्णिया, मार्च 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।रंगों का महापर्व होली को लेकर पूर्णिया शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह चरम पर है। सोमवार को पूरे जिले में परंपरागत रीति-रिवाज के साथ होलिका दहन का आयोजन किया गया। सोमवार को पूर्णिया शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं मोहल्लों में होलिका दहन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मधुबनी चौक, लाइन बाजार चौक, खजांची झंडा चौक, रजनी चौक, खीरू चौक और भट्ठा झंडा चौक समेत कई स्थानों पर सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हुए। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने होलिका की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई थी। वहीं इस वर्ष चंद्र ग्रहण के कारण होली का रंगोत्सव बुधवार को मनाया जाएगा, जिससे लोगों में उत्साह और भी बढ़ गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार 3 मार्च को चंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.