कोडरमा, फरवरी 22 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। होली को लेकर बकरों का बाजार भी सजने लगा है। रविवार को झुमरी तिलैया ब्लॉक रोड में बाजार में लोग बकरों की खरीदारी करते हुए दिखे। पर्व को लेकर बकरों के भी दाम आसमान चढ़े रहे। साढ़े तीन हजार से लेकर सात हजार तक के रेट में बकरे बिके। वहीं खरीदारी के लिए दूर-दराज से आने वाले लोगों ने बताया कि चूंकि होली के समय बकरों के दाम और बढ़ेंगे, जिसके कारण अभी से हीं खरीदारी शुरू हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.