लखनऊ, फरवरी 12 -- आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने चौक क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उन प्रमुख मार्गों और स्थानों का जायजा लिया, जहां से होली के अवसर पर पारंपरिक जुलूस निकलते हैं। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जुलूस मार्गों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न रहे और आमजन को आवागमन में कोई असुविधा न हो। उन्होंने अधिशासी अभियंता को सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए आवश्यक पैच वर्क तत्काल कराने के निर्देश दिए। साथ ही जोनल सेनेटरी ऑफिसर को क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाकर साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.