होली की तैयारियां पूरी करने के लिए खरीदारों से गुलजार हो रहे बाजार
एटा, मार्च 1 -- एटा। रंगों का त्योहार होली बृज क्षेत्र के जनपद एटा में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी करने के लिए मुख्यालय से लेकर कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी हुई है। खाद्य पदार्थों के साथ ही रंग, गुलाल व पिचकारी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। जबकि कपड़े व जूते-चप्पल की बंपर खरीदारी को देखकर व्यापारियों के चेहरे खुशी से खिले हुए हैं। होली से पहले रविवार को शहर के मुख्य बाजार घंटाघर, किराना बाजार, बूरामंडी, बांस मंडी, हाथी गेट, बजरिया समेत सभी बाजारों में सुबह से रात तक खरीदारों की भीड़ रही। खाद्य पदार्थों की दुकानों पर खरीदारों की कतार लगी रही। लोग काफी उत्साहित होने के साथ होली पर विभिन्न प्रकार के पकवान बनाने के लिए घी, तेल, चीनी, आटा, दाल, मस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.