बोकारो, मार्च 2 -- चंद्रपुरा क्षेत्र में सोमवार को जगह-जगह होली मिलन का आयोजन किया गया। विद्यालयों में इस दिन होली की छुट्टी हो गई। अंतिम दिन स्कूली बच्चों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर खूब मस्ती की तथा धमाल मचाया। एसआर इंटरनेशनल एकेडेमी नर्रा, तेलो और चंद्रपुरा में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। विभिन्न कला गतिविधियों का आयोजन भी हुआ। बच्चों ने चित्रकला, रंगोली, क्राफ्ट और होली थीम पर आधारित रचनात्मक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रिंसिपल प्रतिमा वर्मा ने विद्यार्थियों को होली के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व के बारे बताते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। चंद्रपुरा के डिनोबिली स्कूल, डीवीसी हाई स्कूल, मिडल स्कूल सहित अन्य स्कूल के बच्चों ने भी इस दिन जमकर होली खेली और रंग लगाए। कर्मचारी संघ में...