आरा, मार्च 6 -- आरा, निज प्रतिनिधि। होली की छुट्टी के बाद शुक्रवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय समेत उसके अंतर्गत आने वाले सभी अंगीभूत और संबद्ध डिग्री कॉलेज खुल गए। अवकाश के बाद पहले दिन कॉलेज परिसरों में चहल-पहल अपेक्षाकृत कम देखने को मिली। कई कॉलेजों में विद्यार्थियों की उपस्थिति काफी कम रही। विश्वविद्यालय से संबद्ध एचडी जैन कॉलेज, महाराजा बहादुर राम रणविजय प्रसाद सिंह कॉलेज, एसबी कॉलेज, एमएम महिला कॉलेज सहित अन्य महाविद्यालयों में नियमित रूप से कक्षाएं शुरू हुईं, लेकिन होली के कारण अभी भी कई छात्र अपने घरों से वापस नहीं लौट पाए हैं। इसके चलते कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या कम नजर आई। हालांकि शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी समय पर कॉलेज पहुंचे और नियमित कार्यों का संचालन किया गया। बताया जाता है कि होली पर्व के कारण छात्र-छात्राए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.