बाराबंकी, फरवरी 28 -- बाराबंकी। स्कूलों में होली की छुट्टी घोषित कर दी गई। शनिवार को स्कूल बंद होने की घोषणा होते ही विद्यालय परिसर व बाहर दोस्तों को रंग अबीर गुलाल लगा कर होली खेली। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। राम सेवक यादव स्मारक इण्टर कालेज लखपेड़ाबाग,के प्रांगण में प्राइमरी विंग द्वारा रंगो के पर्व होली का आयोजन धूम-धाम से किया गया। सुन्दर सुसज्जित वेश-भूषा में नन्हें मुन्ने बच्चों ने उल्लास और आनन्द के साथ होली का भरपूर आनन्द लिया। उन्होने होली को प्राकृतिक रंगों, फूलों, अबीर गुलाल के साथ मनाकर रासायनिक रंगों से मुक्त होली मनाने का संकल्प लिया और अप्राकृतिक रंग शरीर को नुकसान पहुँचाने वाले खतरनाक रंगों से होली न खेलने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धक डा. विकास यादव ने होली की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही अ...