भागलपुर, मार्च 6 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) और उसकी सभी संबद्ध इकाइयां होली की छुट्टियों के बाद शुक्रवार से खुल जाएंगी। इसके साथ ही कॉलेजों, स्नातकोत्तर (पीजी) विभागों सहित अन्य सभी विभागों में पठन-पाठन और परीक्षाएं फिर से सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए पहले ही आवश्यक निर्देश जारी कर दिए थे। बता दें कि कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं का शेड्यूल होली की छुट्टियों से पहले ही जारी कर दिया गया था, जो अब अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होंगी। लोकभवन के मुताबिक, होली का नियमित अवकाश दो से चार मार्च तक ही निर्धारित था। हालांकि, कर्मचारी और शिक्षक संघ की मांग को देखते हुए कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा के निर्देश पर पांच मार्च को भी विशेष क्षतिपूर्ति अवकाश घोषित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.