साहिबगंज, मार्च 1 -- साहिबगंज। फाल्गुन पूर्णिमा को मनाये जाने वाला होली प्रेम, उमंग, उल्लास का त्योहार है। इस त्योहार को दो दिन मनाया जाता है। पहले दिन होलिका दहन की परंपरा है । उसके दूसरे दिन रंग गुलाल से होली मनायी जाती है। होली में अब महज दो दिन बचे हैं तो सभी में इसका उमंग सिर चढ़कर बोल रहा है। चहुंओर होली की खुमारी चढ़ी हुई है । सभी होली की मस्ती में मस्त दिखने लगे हैं। बाजार पर भी होली की खुमारी छायी है और कुछ तेजी आई है। लोग होली को लेकर विभिन्न सामग्री की खरीदारी करने में लगे हैं। होली को लेकर दर्जनों मौसमी दुकानें सज गयी है। शहर के कई चौक चौराहों पर रंग,अबीर, पिचकारी, रंगीन टोपी, विभिन्न आकार के मुखौटा आदि की दुकानों में लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। रविवार से अधिकांश मौसमी दुकानें होली को लेकर सज गई है । बचे हुए दो दिनों में बाजार ...