आगरा, फरवरी 28 -- एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन का होली मिलन समारोह कलक्ट्रेट में आयोजित हुआ। डीजीसी राजस्व अशोक चौबे ने होली के गीत और काव्य पाठ प्रस्तुत कर कार्यक्रम को संगीतमय बनाया। महासचिव दिनेश शर्मा और रवि चौबे ने संयुक्त रूप से संचालन किया। अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बीएन पचौरी, प्रवीन वर्मा, विपिन तेहरिया, गिरीश कटारा, अमल शर्मा, गोविंद कोटिया, सत्यभूषण सिंह, वरुण शर्मा और मनीष कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...