हजारीबाग, मार्च 5 -- चौपारण प्रतिनिधि दैहर गांव में एक परिवार के लिए होली की खुशियां मातम में बदल गई। बुधवार को महराजगंज में आसपास सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उमेश प्रजापति ( 55) पिता स्वर्गीय टुकन प्रजापति की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, उमेश होली के त्योहार को लेकर महराजगंज में सामानों की खरीदारी करने आए थे। खरीदारी कर घर लौटने के क्रम में जैसे ही वह सड़क पार करने लगे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घायल अवस्था मे स्थानीय लोगों ने समुदायिक अस्पताल चौपारण में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार होने में सफल रहा। सूचना पाकर पहुंची चौपारण पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।महीने भर के भीतर परिवार पर टूटा दूसरा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.