प्रयागराज, फरवरी 28 -- होली उत्साह, खुशी, मस्ती और रंगों से सराबोर होने का पर्व है। लेकिन होली खेलते समय व खानपान में जरा सी भी लापरवाही रंग में भंग डाल देती है। इसलिए जरूरी है कि रंग खेलते समय केमिकल रंगों से बचें। क्योंकि केमिकल रंग न केवल त्वचा बल्कि आंख को भी घातक नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं, खानपान संतुलित न होने से पेट की समस्या बढ़ सकती है। एमएलएन मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य व नेत्र विशेषज्ञ डॉ. एसपी सिंह के अनुसार, रंग खेलते समय आंखों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। क्योंकि बाजार में मिलने वाले केमिकल रंग से आंखों में जलन, लालिमा, सूजन और संक्रमण हो सकता है। होली खेलने से पहले आंखों के आसपास हल्का तेल लगा लें। कॉल्विन अस्पताल के नेत्र सर्जन डॉ. राम मिलन ने बताया कि केमिकल रंगों में सिलिका व लेड (सीसा) जैसे रासायनिक पदार्थों म...