बुलंदशहर, फरवरी 28 -- होली पर्व को लेकर जिले भर में उत्साह का माहौल परवान चढ़ने लगा है। जैसे-जैसे रंगों का त्योहार नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बाजारों की रौनक बढ़ती जा रही है। जिले भर में आगामी तीन और चार मार्च को धूमधाम से मनाए जाने वाले इस पर्व के लिए शहर से लेकर देहात तक के बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। शनिवार को बाजारों में काफी भीड़ रही। लोगों ने जमकर गुजिया, नमकीन व ड्राई फ्रूट्स खरीदे। होली पर खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। होली का पर्व तीन व चार मार्च को जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बाजार पूरी तरह से सज गए हैं और लोग खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं। रंगों के इस पर्व में गुजिया मिठास खोल रही है। गुजिया का अपना एक विशेष महत्व है। नगर से लेकर देहात क्षेत्र तक के मुख्य बाजार काला आम, च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.