बागपत, मार्च 5 -- बड़ौत। होली पर्व पर जमकर धमाल मचाने के बाद गुरुवार को सरकारी कार्यालय, स्कूल खुले तो जरूर, लेकिन अधिकांश कार्यालयों से लेकर स्कूलों में भी वह माहौल देखने को नहीं मिला जो होना चाहिए था। लगता है अभी तक लोगों के सर से होली की खुमारी खत्म नहीं हो पाई है। शायद यही कारण था कि गुरुवार को दो दिन के अवकाश के बाद जब सरकारी कार्यालय व स्कूल, कॉलेज खुले तो वहां पर वह चहल-पहल देखने में नहीं आई जो होनी चाहिए थी। अधिकांश सरकारी कार्यालयों से तो कर्मचारी भी नदारद दिखाई दिए। सीएचसी, खंड विकास कार्यालय, तहसील, पावर कारपोरेशन, सिंचाई विभाग, नगर पालिका परिषद, वन विभाग से लेकर अन्य विभागों में भी कर्मचारियों की संख्या काफी कम थी। कुछ ऐसा ही हाल था स्कूलों का भी जहां पर बच्चों की संख्या तो कम थी ही, साथ ही शिक्षकों की संख्या भी काफी थी। कक्षाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.