बुलंदशहर, फरवरी 28 -- फागुन की बयार चलते ही शहर में होली का उत्साह परवान चढ़ने लगा है। बाजारों में होली की रौनक देखते ही बन रही है। शहर के मुख्य बाजार गांधी रोड पर रंगों, गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल नजर आ रहा है। सुबह से ही गांधी रोड के फुटपाथों और दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो जाती है। बाजार में इस बार हर्बल गुलाल और नियॉन रंगों की भारी मांग है। वहीं, बच्चों के आकर्षण का केंद्र अलग-अलग डिजाइनों वाली पिचकारियां बनी हुई हैं। बाजार में सबसे ज्यादा उत्साह छोटे-छोटे बच्चों में देखा जा रहा है। अपने अभिभावकों के साथ बाजार पहुंचे बच्चे स्पाइडरमैन, डोरेमोन और टैंक वाली पिचकारियों की जिद करते नजर आए। 10 साल के नन्हे आर्यन ने बताया, "मैंने इस बार बैकपैक वाली पिचकारी खरीदी है ताकि होली पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.