भागलपुर, मार्च 3 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। होली के त्योहार को लेकर सोमवार को शहर के बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वेरायटी चौक, खलीफाबाग चौक, लोहापट्टी, सूजागंज और तिलकामांझी बाजार सहित शहर के तमाम प्रमुख इलाकों में सुबह से लेकर देर रात तक रौनक छाई रही। रंग, पिचकारी, कपड़ों और किराना दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा। बाजारों में इतनी भीड़ थी कि कई जगहों पर लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। दुकानदारों ने बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए दुकानों को खास स्पाइडर-मैन, मोटू-पतलू और प्रेशर गन जैसी आकर्षक पिचकारियों से सजाया है। बाजार में 35 रुपये से लेकर 1600 रुपये तक की पिचकारियां उपलब्ध हैं, लेकिन सबसे ज्यादा बिक्री 100 से 250 रुपये वाली पिचकारियों की हो रही है। तिलकामांझी चौक स्थित दुकानदार छोटू कुमार ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.