शाहजहांपुर, मार्च 2 -- होली के मौके पर बाजारों में बढ़ी भीड़ के चलते रविवार को मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। दोपहर बाद वाहनों की संख्या अचानक बढ़ने से निगोही आदर्श इंटर कॉलेज के पास जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यही हाल जनपद के अन्य जगहों पर भी है। शाहजहांपुर के सदर बाजार, बहादुरगंज में देर रात तक जाम की स्थिति रही। घरेलू सामान और त्योहार से जुड़ी खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को निगोही में करीब तीन बजे के बाद स्थिति अधिक बिगड़ी और सड़क पर लंबी कतारें लग गईं। मौके पर तैनात होमगार्ड ने यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास किया और वाहनों को बारी-बारी से निकलवाया। भीड़ के दबाव के कारण मुख्य मार्ग पर दो बार जाम की स्थिति बनी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.