धनबाद, मार्च 3 -- धनबाद। शहर सोमवार को पूरी तरह होली की खरीदारी में डूबा रहा। बैंकमोड़, पुराना बाजार, हीरापुर, पार्क मार्केट, बरटांड़, सरायढेला, पुलिस लाइन और बेकारबांध समेत सभी बाजारों में सुबह से ही भीड़ उमड़ गई। लोगों को दुकानों में रंग, अबीर, रंग, पिचकारी और रंग-बिरंगे कपड़ों की खरीदारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा था। मॉल और शॉपिंग कॉम्पलेक्स भी ग्राहकों से भरे हुए थे। सड़कों और गलियों में जाम की स्थिति बन गई। कहीं पैर रखने की जगह नहीं थी। खरीदारों की हंसी, चहचहाहट और रंगों की खुशी ने पूरे बाजार को उत्सव से भर दिया था। बच्चे-युवक पिचकारी और रंग के सामान के साथ उत्साहित दिखे, वहीं बड़े दुकानदारों के हाथों में होली के व्यस्त दिन की खुशी झलक रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...