बरेली, मार्च 2 -- हाफिजगंज, संवाददाता। होली पर सामान खरीदने के रुपये न होने से परेशान एक मजदूर ने की आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने ठेकेदार पर रुपये न देने से परेशान होने का भी जिक्र किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। थाना हाफिजगंज के गांव मटकुला निवासी वीना देवी ने बताया कि उनके पति दिपांकर मिश्रा पिछले माह ठेकेदार के कहने पर गांव के अन्य चार लोगों के साथ मजूदरी करने आंध्र प्रदेश गए थे। वहां मजदूरी करने के बाद जब उन्होंने फैक्टरी के मालिक से रुपये मांगे तो उन्होंने मना कर दिया। मालिक ने बताया कि ठेकेदार मार्च तक का ढाई लाख रुपये का पेमेंट ले गया है। जिसके बाद मजदूरों ने ठेकेदार से बात की लेकिन वह टाल-मटोल करता रहा। वहां से मजदूर जैसे-तैसे वहां से वापस आए। सभी मजदूरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.