हापुड़, मार्च 1 -- इस बार रंगों का त्योहार होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। बाजार में होली के रंग बिखरने लगे हैं। होली के रंगों व सामानों से हापुड़ में दुकानें सज चुकी है, खरीदारी को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानों पर एक से बढ़कर एक नए-नए उत्पाद उपलब्ध है। जिसमें बच्चों की पिचकारी, गुलाल, चंदन, होली की टी-शर्ट, बालों की बिग आदि बाजार में काफी बिक रहे है, जिनपर युवा और बच्चे खरीदारी के लिए पहुंच रहे है। हापुड़ के गोल मार्केट, रेलवे रोड, पुराना बाजार, कोठी गेट, चंडी रोड, स्वर्ग आश्रम रोड आदि बाजारों में होली का बाजार सजकर तैयार हो गया है। होली को लेकर बाजारों में रंगों और पिचकारियों से दुकानें सज गई है। कार्टून पात्रों और मोदी-योगी के मास्क भी दुकानों पर सजे है। दुकानों पर रंगों और गुलाल के साथ-साथ गिफ्ट पैक भी जमकर बिक रहे हैं। लोगों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.