वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। होली पर खरीदारी के लिए बाजारों में मंगलवार को भीड़भाड़ रही। तमाम जगहों पर मिठाइयों की अस्थायी दुकानें सजी थीं तो छोटे-बड़े प्रतिष्ठानों पर सबसे ज्यादा बिक्री गुझिया की रही। 300 रुपये से 3200 रुपये प्रति किलोग्राम तक गुझिया बाजारों में बिकी। इसके अलावा नमकीन, कचरी, आलू के पापड़, चिप्स की खूब बिक्री हुई। विश्वेश्वरगंज, ठठेरी बाजार, सिगरा, चौखंभा, चौक, अर्दली बाजार, लंका, महमूरगंज, चेतगंज, लहुराबीर, मैदागिन, चितईपुर, सुंदरपुर, अस्सी, सोनारपुरा, दशाश्वमेध आदि स्थानों पर खरीदारी किया। रंग और पिचकारी की दुकानों पर भी भीड़भाड़ रही। हर्बल रंग और गुलाल की खरीदारी की गई। होली के ठीक एक दिन पहले रंग और पिचकारी पिछले दिनों के मुकाबले सस्ती रही। जो पिचकारी दो दिन पहले 450 रुपये की बिक रही थी, उसका दाम मंग...