गया, फरवरी 28 -- दो दिन बाद सोमवार की देर रात होलिका दहन और बुधवार को होली है। कपड़ों से ज्यादा रंग-पिचकारी और गुलाल का बाजार लाल है। बच्चों के लिए खिलौने वाली एक से बढ़कर एक पिचकारियां हैं। पहली बार गया जी के बाजार में इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी हैं। बच्चे इस बार होली में स्वत: चलने वाली इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी से हरा-लाल रंग बरसाएंगे। पिछले कई सालों की तरह इस बार चाइनीज की जगह दिल्ली की पिचकारियों से बाजार पटा है। 80 फीसदी पिचकारी देसी हैं। बच्चों को लुभा रहे पुष्पा, बाहुबली से लेकर केजीएफ वाली रंग-बिरंगी पिचकारी सुपरहिट फिल्म पुष्पा के साथ केजीएफ वाला हथौड़ा जैसी पिचकारी है। हनुमान जी का गद्दा, बाहुबाली का तलवार, रॉकी भाई का हथौड़ा, दोनाली बंदूक, फलसा,बेलन से लेकर गद्दा वाली रंगीन पिचकारी बच्चों को लुभा रही है। बच्चों के लिए पिट्ठू और दो नाली गन वा...