बदायूं, मार्च 2 -- बदायूं, संवाददाता। होली का पर्व मनाने के लिए घर वापसी का सिलसिला जारी है। रविवार मध्य रात्रि तक करीब 18 हजार लोगों ने दिल्ली से रोडवेज बसों के माध्यम से घर वापसी की। घर वापसी के लिए लोग ट्रेन के अलावा रोडवेज बसों का सहारा ले रहे हैं। इसके चलते भीड़ देखने को मिल रही है। होली का पर्व चार मार्च के लिए मनाया जाएगा। गैर राज्यों में काम करने वाले लोग परिवार एवं शुभचिंतकों के साथ पर होली का पर्व मनाने के लिए घर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा यात्रियों की भीड़ दिल्ली से आने वाली बसों में देखने को मिल रही है। दिल्ली से आने वाली बसें मध्यरात्रि के बाद सुबह के समय बदायूं पहुंच रही हैं। अधिक भीड़ होने के चलते तमाम यात्रियों के लिए रोडवेज बसों में खड़े होकर सफर तय करना पड़ रहा है। इधर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने यात्रियों की सहूलियत के लि...