मैनपुरी, मार्च 8 -- होली का त्योहार नजदीक आते समय प्रशासन ने मुनादी कराई थी कि शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। उद्योग बंधु की बैठक में शहर के लोगों ने भी डीएम के सामने अतिक्रमण का मुद्दा रखा था। अब होली का त्योहार बीत गया है लेकिन अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान नहीं चल रहा। क्रिश्चियन तिराहे से लेकर बड़े चौराहे तक सफर करते समय लोगों की जान जोखिम में रहती है। जाम लगता है तो मानसिक उत्पीड़न शुरू हो जाता है, मगर अतिक्रमण से छुटकारा नहीं दिलाया जा रहा। क्रिश्चियन तिराहे से तांगा स्टैंड तक जाते समय दूरी महज 250 मीटर है लेकिन इसे पार करने में 10 से 15 मिनट लग जाते हैं। इस मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ पहले दुकानदारों ने कब्जा किया और अब दुकानों के सामने फुटपाथ पर भी कब्जा जमा लिया गया। कहीं कहीं तो अतिक्रमण कारियों ने सड़क भी कब्जा ली है। यही ह...