नई दिल्ली, मार्च 4 -- होली का त्योहार देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने में भी बड़ा सहयोग दे रहा है। देश के बड़े व्यापारिक संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के मुताबिक इस साल होली के बाजार में खरीदारी तकरीबन 25 फीसदी बढ़ी है। इसकी वजह से देश में होली का कारोबार बढ़कर 80 हजार करोड़ होने का अनुमान है। सिर्फ दिल्ली में ही होली पर 15 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान है।स्थानीय उत्पादों की मांग बढ़ी कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का कहना है कि अब होली महज एक सांस्कृतिक त्योहार से बदलकर व्यापारियों और उद्यमियों के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक त्योहार बन गया है। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद प्रवीन खंडेलवाल का कहना है कि धीरे-धीरे त्योहार का ट्रेंड बदल रहा है। अब बड़े स्तर पर होली महोत्सव मनाए जा रहे हैं और इनमें घरेलू उत्पादों की...