कन्नौज, मार्च 5 -- कन्नौज। होली के मौके पर मस्ती के नाम पर लापरवाही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार से खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और संबंधित युवकों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में काले रंग की एक स्कॉर्पियो-एन कार हाईवे पर तेज गति से दौड़ती दिखाई दे रही है। कार की सनरूफ से दो युवक बाहर निकलकर छत पर बैठे हैं, जबकि तीन अन्य युवक कार की खिड़कियों से बाहर लटकते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं एक युवक कार चला रहा है। इस तरह चलती गाड़ी में स्टंट करना न केवल स्टंट करने वालों के लिए बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.