सहारनपुर, मार्च 2 -- सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की महानगर इकाई द्वारा रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन में होली एवं रोजा इफ्तारी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न समुदायों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश दिया। महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा तथा महानगर वरिष्ठ महामंत्री सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि सहारनपुर की पहचान ही आपसी सद्भाव और सौहार्द से है। यहां सभी समुदाय मिल-जुलकर हर त्योहार मनाते हैं। व्यापार मंडल भी वर्षों से सर्व समाज और सर्वधर्म को साथ लेकर चलता आया है। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करना ही हमारी संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता है। महामंत्री पुनीत चौहान एवं महानगर कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.