प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 28 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाने की अपील शनिवार को डीएम शिव सहाय अवस्थी और एसपी दीपक भूकर ने शांति समिति की बैठक में जुटे लोगों से की। पुलिस लाइन के टिन शेड सभागार में शनिवार को हुई बैठक में डीएम ने कहा कि होली और रमजान दोनों ही पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के प्रतीक हैं। ऐसे में सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वह त्योहारों को मिल-जुलकर मनाएं। कहा कि होलिका दहन ग्रामसभा के निर्धारित स्थलों पर ही की जाए। उन्होंने कहा कि डीजे निर्धारित ध्वनि मानकों के आधार पर ही बजाया जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि सड़कों पर स्टंट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। एसपी दीपक भूकर ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। सोशल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.