भागलपुर, फरवरी 27 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। आगामी होली और रमजान के पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। गुरुवार को भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्ट्रेट परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अफवाहों से बचें, प्रशासन का सहयोग की अपील बैठक को संबोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि होली और रमजान सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी तरह की भ्रामक सूचना या अफवाहों पर ध्यान न दें। एसएसपी ने कहा, सोशल मीडिया पर हमारी पैनी नजर है। यदि कोई भी व्यक्ति सांप्रदायिक सौहार्द...