गढ़वा, फरवरी 28 -- कांडी, प्रतिनिधि। थाना परिसर में शनिवार को होली व रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने की। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ रंगों का त्योहार होली शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाता रहा है। साथ ही इस्लाम समुदाय के लोगों को भी कहा कि प्रखंड में रमजान का पर्व भी शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं या मुस्लिम समुदाय के लोग किसी भी पर्व या त्योहार में एक दूसरे का सहयोग करते रहे हैं। प्रखंड में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाया जान...