गंगापार, फरवरी 26 -- पुलिस चौकी नारीबारी में अतिरिक्त थाना प्रभारी शैलेश सिंह की अध्यक्षता में आगामी होली और रमजान, ईद पर्व एवं अन्य त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बंध में बैठक सम्पन्न। अतिरिक्त थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज रमेश सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि परम्परागत ढंग से ही होली और रमजान, ईद पर्व मनाएं। किसी नई परम्परा की शुरुआत न हो। बैठक में राघवेन्द्र शुक्ल, महेन्द्र शुक्ल, कुलदीप पाठक, सन्तोष सिंह, विकास शुक्ल, विषम्भर मिश्रा, रामप्रकाश सिंह, सूबेदार सिंह, मो* सलाम, मो* मंसूर, मो* सतजान आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.