बदायूं, फरवरी 26 -- बदायूं। होली व रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक में एसएसपी ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है। जनपद में पूर्व की भांति इस वर्ष भी होली व रमजान त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाये। बुधवार को होली पर्व व रमजान को लेकर एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, पुलिस अधिकारियों एवं सहित गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक पुलिस ग्राउंड के सभागार में आयोजित की। परंपरागत तरीके से त्योहार मनाए जाएं। कोई नई परंपरा नहीं पड़ने दी जाए। एसएसपी ने कहा कि त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन से नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.