जमुई, मार्च 3 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता अफवाह फैलाने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उक्त बातें डीएम श्री नवीन ने फ्लैग मार्च के दौरान कही। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है तथा सोशल मीडिया सेल को सक्रिय कर भ्रामक एवं भड़काऊ पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।प्रशासन ने व्यापारियों एवं नागरिकों से निर्धारित समय-सारिणी एवं दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को देने की अपील की। जमुई में होली के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.