हरदोई, फरवरी 17 -- सांडी। रंगों के पर्व होली और रमजान के बाद मनाए जाने वाले ईद के त्योहार को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील प्रशासन ने की है। मंगलवार शाम थाने में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में एसडीएम एन राम की अध्यक्षता में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ चर्चा की गई। सीओ आरपी सिंह ने सुप्रीम कोर्ट और शासन की मंशा का हवाला देते हुए दोनों त्योहारों पर शांति और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आकाश तिवारी ने होली पर बाइकर्स के हुड़दंग और शराब के नशे पर रोक लगाने की मांग की। पूर्व पालिकाध्यक्ष के पुत्र मोहम्मद आजम उर्फ मुन्ने ने रंग पर्व के दौरान कस्बे में शराब की दुकानों को बंद कराने का अनुरोध किया। कोइलाई के प्रधान सुधीर कश्यप ने नसीरपुर स्थित होलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.