हमीरपुर, फरवरी 24 -- हमीरपुर, संवाददाता। आगामी पर्व होलिका दहन, होली, रमजान का अन्तिम शुक्रवार (अलविदा) की नमाज एवं ईद-उल-फितर को लेकर मंगलवार को जिला स्तरीय शांति कमेटी की बैठक हुई। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम घनश्याम मीणा ने जनपद के गणमान्य व्यक्तियों से सुझाव व समस्याओं का अनुश्रवण करते हुए कहा कि आगामी त्यौहार होली व रमजान से संबंधित जुलूस एवं अन्य कार्यक्रम परंपरागत ढंग तथा शांतिपूर्ण तरीके से प्रेम व भाईचारे के साथ आयोजित किए जाएं। होलिका दहन स्थलों के आसपास तथा अन्य संबंधित स्थलों पर जर्जर विद्युत तारों को दुरुस्त किया जाए ताकि शॉर्ट सर्किट से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को रोका जा सके। उन्होने समस्त उपजिलाधिकारियों व क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी पर्वो से संबंधित संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर लें। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.