जौनपुर, अप्रैल 2 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने होली और ईद मिलन समारोह का आयोजन बुधवार को देर शाम कस्बा के एक मैरिज हाल में किया। जिसमें हिंदू एवं मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर एकता और भाईचारा का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जफराबाद के पूर्व विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षक नेता रमेश सिंह रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यगण और नगरवासियों ने फूलों की होली खेली। एक-दूसरे से गले मिलकर होली और ईद की बधाई दी। समारोह के दौरान अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता, महामंत्री धर्मेंद्र जायसवाल ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में संगठन के जिला महामंत्री आशीष चौरसिया, जिला युवा अध्यक्ष धीरज गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.