रामपुर, फरवरी 23 -- स्वार। आगामी होली और ईद के पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को कोतवाली परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ अतुल कुमार पांडेय ने की। उन्होंने दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी असामाजिक तत्व शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नायब तहसीलदार लोकेश कुमार, कोतवाल संजीव कुमार, जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद अहमद खतीबी, कारी शब्बन खां, सय्यद मौलाना फरीद हादी, शमीम अहमद, नफीस अहमद सभासद, रियासत हुसैन, शिव औतार उर्फ मन्नू, प्रिंस, विकास मौर्य, विक्की, अमित मौर्य, रफीक अहमद, गुलफाम, आले नबी, अर्जुन कुमार गुप्ता और अजय कश्यप समेत कई सभासद व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.